World First Aid Day 2025: इतिहास, महत्व और प्राथमिक उपचार के सिद्धांत

0
World First Aid Day

World First Aid Day 2025: हर साल 11 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह जागरूक करना है कि आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) कितनी जरूरी होती है और यह किस तरह किसी की जान बचा सकती है।

इतिहास

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस को पहली बार 2000 में IFRC (International Federation of Red Cross and Red Crescent Societies) द्वारा मनाया गया। इसके बाद से हर साल इसे मनाया जाता है और विभिन्न देशों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

प्राथमिक चिकित्सा क्या है?

किसी व्यक्ति को चोट, दुर्घटना या बीमारी होने पर जब तक उसे अस्पताल न पहुंचाया जाए, तब तक जो तुरंत और सीमित उपचार दिया जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) कहते हैं।
यह उपचार कभी-कभी जीवन रक्षक साबित होता है।

प्राथमिक चिकित्सा कब दी जाती है?

प्राथमिक चिकित्सा निम्नलिखित आपातकालीन स्थितियों में दी जाती है:

  • दम घुटना (पानी में डूबना, फांसी लगना या सांस रुकना)

  • हृदय गति रुकना / हार्ट अटैक

  • अत्यधिक खून बहना

  • विषैले पदार्थ का असर

  • जलना

  • हीट स्ट्रोक या बेहोशी

  • हड्डी टूटना या मोच आना

  • जानवर के काटने पर

प्राथमिक चिकित्सा के उद्देश्य

  1. घायल व्यक्ति की जान बचाना।

  2. बिगड़ी स्थिति से बाहर निकालना।

  3. स्वास्थ्य सुधार में मदद करना।

प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांत

  • सांस की जांच करें और ABC नियम (Airway, Breathing, Circulation) का पालन करें।

  • रक्तस्राव तुरंत रोकने का प्रयास करें।

  • घायल को समझाएं और सांत्वना दें।

  • बेहोश व्यक्ति को होश में लाने की कोशिश करें।

  • टूटी हड्डी को ज्यादा हिलाएं नहीं।

  • जल्द से जल्द अस्पताल या डॉक्टर तक पहुंचाएं।

प्राथमिक उपचार के मूल तत्व

  • जब तक डॉक्टर पुष्टि न करें, घायल को मृत न मानें।

  • रोगी को चोट के कारण से तुरंत दूर करें।

  • रक्तस्राव वाली जगह पर पहले उपचार करें।

  • सांस लेने का रास्ता साफ रखें।

  • रोगी को गर्म रखने के लिए कंबल या गर्म बोतल का प्रयोग करें।

  • जिस स्थिति में रोगी को आराम मिले, उसी में रखें।

  • ज़हर खाने पर उसका प्रतिविष (antidote) दें।

  • कसे कपड़े ढीले करें।

  • होश में लाने के लिए स्मेलिंग साल्ट (Smelling Salt) दें।

  • डॉक्टर को सहयोग दें, हस्तक्षेप न करें।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस हमें यह सिखाता है कि थोड़ी-सी जानकारी और समय पर दिया गया First Aid किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। यह दिन समाज को जागरूक करता है कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा का महत्व कितना बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *