Site icon LIFE OF INDIAN

UNESCO Tentative List 2025: भारत के 7 नए प्राकृतिक स्थल शामिल, कुल संख्या 69 हुई

UNESCO Tentative List 2025

UNESCO Tentative List 2025: भारत के सात धरोहर स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची (Tentative List ) को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा प्रस्तावित एवं  शामिल किया गया है, जिससे भारत की कुल संख्या बढ़कर 69 हो गई है। जिसमें 49 सांस्कृतिक, 17 प्राकृतिक और 3 मिश्रित संपत्तियां शामिल है। हाल ही में, मराठा सैन्य परिदृश्य को 44वां तथा असम के चराईदेव के मोइदम को 43वां स्थल के रूप में शामिल किया गया था।

नए शामिल स्थल

  1. डेक्कन ट्रैप्स, पंचगनी और महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
  2. सेंट मैरी आइलैंड क्लस्टर की भूवैज्ञानिक धरोहर, कर्नाटक
  3. मेघालयन युग की गुफाएं, मेघालय
  4. नागा हिल्स ओफियोलाइट, नागालैंड
  5. एरा मट्टी डिब्बालु (लाल रेत की पहाड़ियां) आंध्र प्रदेश।
  6. तिरुमला पहाड़ियों की प्राकृतिक धरोहर, आंध्र प्रदेश
  7. वर्कला क्लिफ्स, केरल

यूनेस्को अस्थायी सूची

यह भी पढ़े: https://lifeofindian.in/maratha-military-landscape-unesco-world-heritage-44th-site/

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के बारे में

19वीं शताब्दी में स्थापित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग जो संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत, एक वैधानिक निकाय तथा भारत सरकार की एक पुरातात्विक एजेंसी है। यह देश का राष्ट्रीय शासी निकाय है जो राष्ट्र की राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सुरक्षा और परिरक्षण के दायित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यूनेस्को विश्व विरासत स्थल उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य के स्थल है जिन्हें भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षा और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है।  यह देश की अपनी समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही भारत की नई प्रविष्टियाँ न केवल पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक धरोहर के महत्व को रेखांकित करती है, बल्कि सतत पर्यटन विकास को भी प्रोत्साहित करेंगी।

Exit mobile version