Site icon

भारत का गर्व: मराठा सैन्य परिदृश्य यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, बना 44वां धरोहर स्थल

भारत का गर्व: मराठा सैन्य परिदृश्य यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, बना 44वां धरोहर स्थल

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने भारत के लिए एक और गौरवशाली क्षण दर्ज किया है। पेरिस में आयोजित 47वें सत्र में “भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य” को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत की 44वीं विश्व धरोहर संपत्ति है, जिसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु के 12 ऐतिहासिक किले शामिल हैं। ये किले छत्रपति शिवाजी महाराज की अद्भुत सैन्य रणनीति, नौसेना की शक्ति और वास्तुकला का प्रतीक हैं।

मराठा किलों के बारे में

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में फैले 12 किलों से मिलकर बना है।

किलों में शामिल है:

  1. महाराष्ट्र में 390 से अधिक किले है जिनमें से केवल 12 किले ही भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य के तहत चयनित हुए है, इनमें से 8 किले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है।
  2. इन किलों में शिवनेरी किला, लोहागढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और गिंगी किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत संरक्षित है तथा सलहेरी किला, राजगढ़, खंडेरी किला और प्रतापगढ़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार द्वारा संरक्षित है।
  3. भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य में सालहेर किला, शिवनेरी किला, लोहागढ़, रायगढ़, राजगढ़ और जिंजी किला पहाड़ी किले है, प्रतापगढ़ एक पहाड़ी-वन्य किला है, पन्हाला-पठार किला है, विजयदुर्ग तटीय किला है जबकि खंडेरी किला, सुवर्णदुर्ग और सिंधुदुर्ग द्वीपीय किले है।
  4. मराठा साम्राज्य द्वारा मराठा सैन्य परिदृश्य किलों और दुर्गों का एक नेटवर्क जो 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच मराठा शासकों की असाधारण सैन्य प्रणाली एवं रणनीति से निर्मित है।
  5. सैन्य रणनीति, पहाड़ी वास्तुकला और नौसेना रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करती है।
  6. भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को वर्ष 2021 में विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
  7. ऐसे शिलालेखों का उद्देश्य 196 देशों में उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य वाली विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रमुख किले

संयुक्त राष्ट्र स्टार्टअप, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO):

  1. संयुक्त राष्ट्र स्टार्टअप, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का गठन 16 नवंबर 1945 को हुआ था। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  2. इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है, एवं विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय है तथा भारत यूनेस्को का संस्थापक सदस्य है।
  3. यह प्रतिमाओं के सम्मान के आधार पर सभ्यताओं, संरचनाओं और लोगों के बीच संवाद की स्थिति को साझा करने का कार्य करता है, एवं यह संस्था बच्चों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है।
  4. इसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, सहयोग, सांस्कृतिक समझ और संचार के के माध्यम से वैश्विक सहभागिता तथा कल्याण को बढ़ावा देकर शांति और सुरक्षा स्थापित करना है।
  5. भारत में अब 44 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जिनमें 36 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल (कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान) शामिल है
  6. कर्नाटक का होयसल के पवित्र मंदिर समूह (2023) को भारत के 42वें तथा असम के मोइडम्स-अहोम राजवंश की टीला दफन प्रणाली (2024) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची के रूप में शामिल किया गया था।
  7. यह विश्व में छठे और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है, जहाँ सबसे अधिक विश्व धरोहर स्थल है।
  8. वर्त्तमान में इसमें लगभग 195 सदस्य देश एवं 8 सहयोगी सदस्य देश शामिल है।

एक और नया कदम

प्रश्न.1 भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को किस वर्ष में विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया था।
a) 2023
b) 2025
c) 2021
d) 2022

प्रश्न.2 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान,सिक्किम को भारत का पहला और एकमात्र मिश्रित विश्व विरासत स्थल के रूप में अंकित किया गया है।
2. गुजरात का धौलावीरा शहर भारत के 39वें विश्व धरोहर स्थल के रूप सूचीबद्ध है।
3. भारत विश्व के सबसे अधिक यूनेस्को स्थल वाले शीर्ष देशों में शामिल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) केवल 3
d) सभी तीनों

प्रश्न.3 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. मराठा सैन्य परिदृश्य महाराष्ट्र से विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामांकित छठी सांस्कृतिक धरोहर है।
2. सालहेर किला, राजगढ़, खंडेरी किला और प्रतापगढ़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार द्वारा संरक्षित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 न ही 2

प्रश्न.4 निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

स्थल वर्ष
1. होयसल मंदिर समूह – 2023
2. धौलावीरा शहर – 2021
3. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान – 2016
4. रामप्पा मंदिर – 2022

उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नही है?

a) युग्म1
b) युग्म 2
c) युग्म 3
d) युग्म 4
e) कोई भी नही

कमेंट बॉक्स में आपके सही जवाब का इंतजार रहेगा…..

Exit mobile version