इंदौर मर्डर केस: मोहब्बत या साजिश? चंद पैसे कमाने वाले प्रेमी के लिए करोड़पति पति की हत्या, जानें पूरी कहानी

राजा रघुवंशी मर्डर केस: ₹20,000 कमाने वाले प्रेमी के लिए सोनम ने की पति की हत्या
इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्या केस में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, सोनम का अफेयर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाह से था और उसी के कहने पर उसने कथित रूप से पति की हत्या करवाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि राज कुशवाह कौन था और उसकी महीने की कमाई कितनी थी, जिसके लिए सोनम इस कदर गई।
सोनम के पिता की फैक्ट्री में करता था काम
सूत्रों के अनुसार, सोनम के पिता की इंदौर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री है। राज कुशवाह उसी फैक्ट्री में बिलिंग विभाग में कार्यरत था। यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता चला गया।
परिवार के अनुसार, उन्हें इस अफेयर की जानकारी नहीं थी।
कितनी थी राज कुशवाह की महीने की सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुशवाह की सैलरी महज ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह के बीच थी। यानी सालाना आमदनी दो लाख रुपये से भी कम।
उनका रहन-सहन भी एक सामान्य कर्मचारी जैसा ही था। इसके बावजूद सोनम उनसे बेहद प्रभावित थी और इसी मोह में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सोनम थी अमीर परिवार से
सोनम रघुवंशी का पारिवारिक बैकग्राउंड राज कुशवाह से कहीं ज्यादा मजबूत था। उनके पास इंदौर में खुद का मकान, फैक्ट्री और अच्छा कारोबार था। इसके बावजूद वो अपने ही कर्मचारी से मोहब्बत कर बैठी।
राजा रघुवंशी का था लाखों का ट्रांसपोर्ट कारोबार
सोनम के पति राजा रघुवंशी खुद एक सफल ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे। उनका कारोबार लाखों रुपये का था।
इतनी आर्थिक और सामाजिक असमानता के बावजूद सोनम ने राज कुशवाह को पाने के लिए अपने पति की हत्या तक करवा दी।
पुलिस कर रही गहराई से जांच
फिलहाल पुलिस ने सोनम और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई और राज कुशवाह की इसमें भूमिका कितनी गहरी थी।