71st National Film Awards 2025: कब, कहां और कैसे देखें लाइव? पूरी विजेताओं की सूची

71st National Film Awards 2025: भारत के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाई सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का 71वां संस्करण आज, 23 सितंबर 2025 को आयोजित हो रहा है। यह अवॉर्ड फंक्शन हर कलाकार के जीवन में खास महत्व रखता है क्योंकि यह उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा की पहचान है। देशभर के दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि इस साल कौन-कौन से कलाकार और फिल्में इस गौरवशाली सम्मान से नवाजे जाएंगे।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: कब और कहां होगा आयोजन?

  • तारीख: 23 सितंबर 2025 (मंगलवार)

  • समय: शाम 3 बजे (भारतीय समयानुसार)

  • स्थान: विज्ञान भवन, नई दिल्ली

इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शक इसे डीडी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

71वें राष्ट्रीय पुरस्कार: क्या है खास?

  • इस वर्ष का पुरस्कार समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से प्रदान किया जाएगा।

  • विजेताओं को स्वर्ण कमल, रजत कमल, नकद राशि और राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित सनद (प्रमाणपत्र) प्रदान किया जाएगा।

  • यह आयोजन भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता और उपलब्धियों का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 के विजेता

शीर्ष राष्ट्रीय विजेता

वर्ग विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सुदीप्तो सेन – द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म आत्मापंफलेट
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म सैम बहादुर

फीचर फिल्म पुरस्कार

पुरस्कार श्रेणी फिल्म / कलाकार
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म कटहल (Kathal)
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म डीप फ्रीज
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म श्यामची आई
सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर एनीमल (हर्षवर्द्धन रामेश्वर)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका शिल्पा राव – छलिया (जवान)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक PVN S रोहित – बेबी (तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ संपादन पूक्कालम – मिधुन मुरली
सर्वश्रेष्ठ छायांकन केरल की कहानी – प्रशांतु महापात्रा
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन सैम बहादुर – सचिन, दिव्या, निधि
सर्वश्रेष्ठ मेकअप सैम बहादुर -श्रीकंठ देसाई
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी ढिंढोरा बाजे रे – रॉकी और रानी (वैभवी मर्चेंट)
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन एनिमल – सचिन सुधाकरन और हरिहरन

अभिनय पुरस्कार

वर्ग विजेता
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता विजय राघवन (पुक्कलम), मुथुपेट्टई भास्कर (पार्किंग)
सर्वश्रेष्ठ सह नायिका उर्वशी (उल्लोझुक्कू), जानकी बोडीवाला (वाश)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार सुकृति बांदीरेड्डी (गांधी थाथा चेट्टू), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोशर, श्रीनिवास पोकले, भार्गव (नाल 2)

गैर-फीचर फिल्म पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन
सर्वश्रेष्ठ गैर-काल्पनिक फिल्म फ्लावरिंग मैन
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म गिद्ध – द स्कैवेंजर
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म नाल 2
AVGC में सर्वश्रेष्ठ फिल्म हनुमान
सर्वश्रेष्ठ वॉयसओवर द सेक्रेड जैक – हरि कृष्णन एस
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (गैर-फीचर) द स्पिरिट ड्रीम्स ऑफ चेरॉ
सर्वोत्तम सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्य द साइलेंट पैंडेमिक

इसके अलावा कई अन्य श्रेणियों में कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की रचनात्मकता और मेहनत का उत्सव है। हर साल की तरह, इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस-किस कलाकार और फिल्मों को देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान प्राप्त होता है।

Leave a Comment