3rd May, 2025

वजाइना को साबुन से धोना हो सकता है खतरनाक जानिए क्यों!

Sarita Singh

महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता (Intimate Hygiene) से जुड़ी कई आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें हम सही मानते हैं, लेकिन वे शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। ऐसी ही एक आम गलती है – वजाइना को साबुन से धोना। बहुत सी महिलाएं यह सोचती हैं कि साबुन से साफ करने से अधिक स्वच्छता बनी रहती है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट हो सकती है। 

वजाइना को साबुन से धोने के क्या नुकसान हैं, और सही सफाई का तरीका क्या है। 

क्या वजाइना को साबुन से धोना सही है? 

बहुत सी महिलाएं यह मानती हैं कि साबुन से वजाइना को धोना सफाई का सही तरीका है, जबकि ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

pH बैलेंस क्यों होता है जरूरी?

वजाइना का नेचुरल pH बैलेंस (3.8 से 4.5) होता है। साबुन में मौजूद रसायन इसे असंतुलित कर देते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

साबुन से क्या नुकसान हो सकते हैं?

साबुन योनि के प्राकृतिक पीएच स्तर को बिगाड़ सकता है, जिससे यीस्ट या बैक्टीरियल संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, साबुन योनि में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी कम कर सकता है, जिससे खुजली और जलन हो सकती है।  

यीस्ट और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा

pH में बदलाव के कारण बैक्टीरिया और यीस्ट का असंतुलन होता है, जिससे खुजली, जलन और डिस्चार्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कौन से प्रोडक्ट से बचना चाहिए?

परफ्यूम वाले साबुन, intimate sprays और डियोड्रेंट्स से एलर्जी, जलन और सूजन हो सकती है। ये वजाइनल हेल्थ के लिए हानिकारक हैं।

वजाइना की सही सफाई कैसे करें?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि वजाइना को  सिर्फ गुनगुने पानी से साफ करें।  अगर जरूरत हो तो केवल  mild, unscented, pH-balanced intimate wash  का ही इस्तेमाल करें।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

अगर आपको बार-बार इंफेक्शन, जलन या डिस्चार्ज की समस्या होती है, तो खुद इलाज ना करें – गाइनोकोलॉजिस्ट से परामर्श लें।

बहुत ज्यादा सफाई भी नुकसानदेह

वजाइना एक self-cleaning organ है। इसे साबुन से धोना नहीं, बल्कि साफ-सुथरे और संतुलित तरीके से रखना ज़रूरी है। ज़रूरत से ज़्यादा साफ-सफाई कभी-कभी नुकसान कर सकती है।

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।