26/11 हमला: दिल्ली पहुंचा तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

0
26/11 मुंबई हमला

26/11 मुंबई हमला

Tahawwur Rana Extradition: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया गया। कुछ ही घंटों में वो दिल्ली स्थित एनआईए अदालत में पेश होगा। तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट पर ही NIA ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल होगा और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। तहव्वुर को भारी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ी में NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के SWAT कमांडो के सुरक्षा घेरे में तहव्वुर को NIA हेडक्वॉर्टर ले जाने की तैयारी चल रही है।

आरोप और दंड

राणा पर भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत हत्या, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश और आतंकवादी कृत्यों के आरोप लगाए गए हैं। यदि दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें आजीवन कारावास या मृत्युदंड का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा पर 2008 में मुंबई को हिला देने वाले घातक हमलों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है।

भारत-अमेरिका के बीच कौन सा समझौता हुआ

सवाल है कि आखिर किस समझौते के तहत ऐसा हुआ। असल में भारत और अमेरिका के बीच 2023 में हुआ एक अहम समझौता 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की बड़ी वजह बना। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने अपनी जमीन पर सक्रिय अपराधियों की जानकारी साझा करने की सहमति जताई थी। इसी के चलते पिछले डेढ़ साल में भारत ने अमेरिका के साथ राणा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां शेयर कीं थीं।

भारत को महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए

फिर इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों ने भी भारत को महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों ने राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ करने में अहम भूमिका निभाई. तहव्वुर राणा मुंबई हमले की साजिश में शामिल था। वह लंबे समय से अमेरिका में रह रहा था। भारत उसकी वापसी के लिए सालों से कोशिश कर रहा था लेकिन 2023 के समझौते ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया।

प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी

इस समझौते में दोनों देशों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और एक-दूसरे की मदद करने का वादा किया था। भारत ने राणा के खिलाफ सबूत जुटाकर अमेरिका को सौंपे जिसके आधार पर अमेरिकी अदालत में मामला मजबूत हुआ और अंततः प्रत्यर्पण को मंजूरी मिल गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए तहव्वुर राणा को भारत भेजने का फैसला तुरंत लागू कर दिया।

2009 से अमेरिका की जेल में राणा

फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप ने इसकी घोषणा की थी। इसके बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी राणा की अपील खारिज कर दी जिसमें उसने भारत में यातना का डर जताया था। राणा अपने दोस्त डेविड हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले की योजना में शामिल था। 2009 से वह अमेरिका की जेल में था और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *