नई दिल्ली: यूपी, बिहार, एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation 2025) जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। इस दौरान अधिकतर सरकारी और प्राइवेट स्कूल 30 से 50 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास खाली समय का भरपूर उपयोग करने का शानदार मौका है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे इस समय को सिर्फ खेलकूद में नहीं, बल्कि टेक्निकल स्किल्स बढ़ाने में लगाएं, तो उनके लिए शॉर्ट टर्म AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कोर्सेस एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें से कई कोर्स फ्री सर्टिफिकेट के साथ आते हैं, जो भविष्य में उनके करियर के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
जानिए 7 से 18 साल के छात्रों के लिए 5 बेस्ट ऑनलाइन AI कोर्सेस
1. Codevidhya – AI Coding Classes
-
क्या सीखें: Scratch और Python के जरिए AI के बेसिक्स जैसे चैटबॉट्स, गेम डिज़ाइन
-
उम्र: 7-14 वर्ष
-
अवधि: 4-6 हफ्ते | 1-2 सेशन प्रति सप्ताह (1-2 घंटे)
-
मोड: ऑनलाइन
2. AI for Oceans – Code.org (फ्री कोर्स)
-
क्या सीखें: मशीन लर्निंग की बेसिक समझ, प्रोजेक्ट्स जैसे समुद्री जीव पहचानने वाला AI
-
उम्र: 11-14 वर्ष
-
अवधि: 2-4 सप्ताह | 3-5 घंटे प्रति सप्ताह
-
मोड: ऑनलाइन, सेल्फ-पेस्ड
3. WhiteHat Jr – AI & Machine Learning Course
-
क्या सीखें: इमेज रिकग्निशन, डेटा प्रेडिक्शन, Python और Scratch
-
उम्र: 9-16 वर्ष
-
अवधि: 6-8 सप्ताह | साप्ताहिक 1-2 सत्र
-
मोड: ऑनलाइन, लाइव
4. CampK12 – Introduction to AI
-
क्या सीखें: चैटबॉट्स, कंप्यूटर विज़न, वॉयस असिस्टेंट, Scratch और JavaScript
-
उम्र: 8-16 वर्ष
-
अवधि: 4-6 हफ्ते | साप्ताहिक 2-3 सेशन
-
मोड: ऑनलाइन
5. Vedantu SuperCoders – AI Course
-
क्या सीखें: Python, Scratch के साथ चैटबॉट्स और डेटा एनालिसिस
-
उम्र: 10-18 वर्ष
-
अवधि: 6-8 सप्ताह | साप्ताहिक 1-2 सेशन
-
मोड: ऑनलाइन
इन कोर्सेस के क्या फायदे हैं?
-
सर्टिफिकेट मिलेगा जो भविष्य के कॉलेज एडमिशन या स्कॉलरशिप में काम आ सकता है।
-
क्रिएटिविटी और लॉजिकल थिंकिंग को बढ़ावा मिलता है।
-
समय का सही उपयोग और स्क्रीन टाइम को उत्पादक बनाया जा सकता है।