SHOX जीन: क्यों होते हैं पुरुष महिलाओं से औसतन 5 इंच लंबे?

0
SHOX जीन और पुरुषों-महिलाओं की लंबाई में अंतर: एक नया वैज्ञानिक अध्ययन

SHOX जीन और पुरुषों-महिलाओं की लंबाई में अंतर: एक नया वैज्ञानिक अध्ययन

पुरुष आमतौर पर महिलाओं से औसतन 5 इंच लंबे क्यों होते हैं? यह सवाल लंबे समय से वैज्ञानिकों को उलझा रहा था। हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि इस अंतर के पीछे SHOX नामक एक जीन की भूमिका हो सकती है। यह जीन हड्डियों की वृद्धि और शरीर की ऊंचाई को प्रभावित करता है, और इसकी अभिव्यक्ति पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग होती है।

आइए जानते हैं…

एक नए अध्ययन में पुरुषों और महिलाओं के बीच ऊंचाई के अंतर को SHOX जीन से जोड़ा गया है। पुरुष आमतौर पर महिलाओं की तुलना में लगभग पांच इंच लंबे होते है, वैज्ञानिक लंबे समय से इस बात पर विचार- विमर्श कर रहे है कि इसका क्या कारण हो सकता है। लेकिन अब, एक नए अध्ययन से पता चला है कि इसका कारण SHOX जीन है।

SHOX जीन के बारे में:

  • SHOX जीन एक होमोबॉक्स जीन परिवार का सदस्य है, जो X और Y क्रोमोसोम के स्यूडोऑटोसोमल क्षेत्र में स्थित होता है, यानी यह लिंग- विशिष्ट नहीं है।
  • SHOX एक ट्रांसक्रिप्शन फैक्टर बनाता है यह कंकाल विकास, विशेष रूप से हाथों और पैरों की हड्डियों की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह होमबॉक्स परिवार का हिस्सा है, जो भ्रूणीय विकास के दौरान शरीर की संरचना के निर्माण में मदद करता है।
  • SHOX नामक जीन को ऊंचाई से जुड़ा माना जाता है। SHOX दोनों X गुणसूत्रों पर मौजूद होता है, महिलाओ में दो X गुणसूत्र होते है और Y गुणसूत्र पर; पुरुषों में एक X और एक Y होता है।

अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष:

  • महिलाओं में एक X क्रोमोसोम अधिकांशत: निष्क्रिय रहता है, जिससे SHOX जीन की कुल मात्रा कम हो जाती है।
  • पुरुषों में एक सक्रिय X और एक Y क्रोमोसोम होता है, जिससे SHOX की प्रभावी मात्रा अधिक होती है।
  • SHOX जीन की उच्च अभिव्यक्ति (Expression) पुरुषों में अपेक्षाकृत अधिक औसत लंबाई का कारण बनती है।
  • एक अतिरिक्त Y क्रोमोसोम से लंबाई में अधिक वृद्धि होती है, जबकि एक अतिरिक्त X क्रोमोसोम से उतनी नहीं होती है।
  • SHOX जीन की अभिव्यक्ति में अंतर पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई में लगभग 25% अंतर को समझाता है।
  • शेष लंबाई का अंतर जैविक और विकासात्मक कारकों, जैसे कि सेक्स हार्मोन आदि से प्रभावित होता है।

पुरुषों और महिलाओं के बीच लंबाई के अंतर का एक संभावित कारण SHOX नामक जीन है। यह जीन X और Y दोनों लिंग गुणसूत्रों पर पाया जाता है, जिसका अर्थ है कि यह दोनों पर मौजूद होता है और किसी एक लिंग गुणसूत्र एक सिमित नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *