शेफाली जरीवाला के निधन से टूटा परिवार, पराग त्यागी की हालत देख पसीजा दिल

शेफाली जरीवाला के निधन से टूटा परिवार, पराग त्यागी की हालत देख पसीजा दिल
‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला के असमय निधन से पूरा देश स्तब्ध है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है और कूपर अस्पताल के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं एक वीडियो में जब शेफाली के पति पराग त्यागी मीडिया से हाथ जोड़कर ‘प्लीज़ मत करो अभी’ कहते हैं, तो यह दृश्य हर किसी का दिल तोड़ देता है।
शेफाली जरीवाला का अचानक निधन, पुलिस जांच में जुटी
27-28 जून की दरमियानी रात अचानक शेफाली के निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया। फिलहाल एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस अभी इस केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अब तक उनकी मेड, कुक, वॉचमैन और पति पराग त्यागी के बयान दर्ज किए हैं।
पुलिस को रात 1 बजे कॉल मिली थी, जिसके बाद शव को अस्पताल भेजा गया। अभी तक मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पराग त्यागी की हालत देख पसीजा दिल
कूपर अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़ में पराग त्यागी की हालत ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा। कैमरों के सामने वह टूटे हुए नज़र आए — चेहरे पर उदासी, आंखों में सूजन और बाल बिखरे हुए। मीडिया के सवालों से घिरे पराग सिर्फ इतना बोले, “प्लीज़ मत करो अभी…” और फिर भीतर चले गए।
वीडियो देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि पराग की हालत देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
11 साल का साथ, अधूरी रह गई ख्वाहिश
शेफाली और पराग की शादी 2014 में हुई थी। दोनों ने कई बार इंटरव्यू में अपनी केमिस्ट्री और प्यार को साझा किया था। शेफाली ने एक बार बताया था कि वह एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं। लेकिन अब ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।
बिग बॉस 13 में शेफाली और पराग की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते थे।
अंतिम दर्शन को फैंस और सेलेब्स भी पहुंचे
कूपर अस्पताल के बाहर शेफाली के चाहने वालों की भीड़ के साथ-साथ उनके दोस्त और इंडस्ट्री के साथी भी नजर आए। हिंदुस्तानी भाऊ, सुरभि चंदना, आरती सिंह और कई अन्य सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
शेफाली की यादों में जिंदा रहेगी मुस्कान
शेफाली जरीवाला ने ‘कांटा लगा’ गाने से जो लोकप्रियता पाई थी, वह आज भी फैंस के दिलों में ज़िंदा है। उनकी मुस्कान, उनकी ऊर्जा और उनका आत्मविश्वास — सब कुछ उनकी एक पहचान बन चुका है। हालांकि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी।
