सेनेगल ने ट्रेकोमा को किया समाप्त: WHO ने दी आधिकारिक मान्यता, जानें पूरी कहानी

एक सदी से अधिक समय तक जारी प्रयासों के बाद, सेनेगल ने आखिरकार ट्रेकोमा जैसी खतरनाक संक्रामक नेत्र बीमारी पर विजय हासिल कर ली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सेनेगल को आधिकारिक रूप से ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है, जो न केवल इस पश्चिम अफ्रीकी देश के लिए बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सफलता स्वच्छता में सुधार, सुरक्षित जल स्रोतों तक पहुंच और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का परिणाम है।
सेनेगल के बारे में
- सेनेगल, आधिकारिक तौर पर सेनेगल गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है।
- यह अटलांटिक महासागर के किनारे अफ्रीका के सबसे पश्चिमी बिंदु पर स्थित है।
- ये मॉरिटानिया (उत्तर), माली (पूर्व), गिनी और गिनी बिसाऊ (दक्षिण) और अटलांटिक महासागर (पश्चिम) से घिरा हुआ है।
- इसकी राजधानी डकार,सुदूर पश्चिम में एक प्रायद्वीप पर स्थित है।
ट्रेकोमा के बारे में
- ट्रेकोमा क्लेमाइडिया ट्रैकोमैटिस के कारण होने वाला एक संक्रामक नेत्र संक्रामण है।
- यह एक उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) है।
- ये लिंग- महिलाओं में ट्रेकोमा रोग होने की दर पुरुषों की तुलना में दो से छह गुना आधिक है| इसका कारण यह है कि महिलाओं का बच्चों के साथ आधिक संपर्क होता है, जो संक्रमण का प्राथमिक कारक है।
- इससे होने वाले अंधेपन को ठीक करना मुश्किल होता है।
- यह विश्व भर में लगभग 150 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है, जिनमें से 6 मिलियन दृष्टिबाधित है या नहीं दृष्टि संबंधी जटिलताओं का खतरा है।
- यह बीमारी अभी भी अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के सबसे गरीब ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक प्रभावी है।
ट्रेकोमा के लक्षण
- यह संक्रमित व्यक्ति की आँखों, पलकों, नाक या गले के स्राव के संपर्क में आने से फैलता है।
- ट्रेकोमा रोग के कारण फोटोफोबिया, यानी प्रकाश के प्रति आधिक संवेदनशीलता हो सकती है।
- इसके कारण आँखों में दर्द तथा खुजली और जलन एवं कभी-कभी अधिक संक्रमण के कारण आँखों से बलगम या मवाद भी स्राव होता है|
- आमतौर पर यह छोटे बच्चें ट्रेकोमा रोग के संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते है| हालांकि, यह बीमारी धीमी गति से बढ़ती है| वयस्क होने तक ट्रेकोमा के आधिक दर्दनाक लक्षण सामने नही आ सकते है |
ट्रेकोमा उन्मूलन
- सेनेगल दुनिया भर में 25 वां और अफ्रीका में 9 वां देश है जिसने ट्रेकोमा को एक सार्वजानिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।
- ट्रेकोमा से होने वाला अंधापन अपरिवर्तनीय हो सकता है, इसलिए समय पर उपचार महत्वपूर्ण है।
- स्वच्छता में सुधार, सुरक्षित जल स्रोतों तक पहुंच और उचित स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देकर ट्रेकोमा को रोका जा सकता है|
- इससे पहले 2004 में गिनी-वर्म रोग का उन्मूलन किया जा चुका है।
- ट्रेकोमा को समाप्त करने वाले अन्य देशों में भारत, नेपाल, पाकिस्तान और चीन शामिल है।
ट्रेकोमा एक विश्वव्यापी बीमारी है। यह विश्वभर में अंधेपन का प्रमुख संक्रामक कारण है। ट्रेकोमा उपचार के बाद भी पुनः संक्रमण हमेशा चिंता का विषय रहता है| इसलिए ट्रेकोमा की रोकथाम सही दिशा में एक कदम है। हालांकि ट्रेकोमा रोग के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है लेकिन यह बैक्टीरिया के कारण होता है, इसलिए इसका उपचार एंटीबायोटिक्स या सर्जरी द्वारा किया जा सकता है।