ऋषि कपूर और जूही चावला के अफेयर की अफवाहों पर एक्टर ने क्या कहा था? जानिए सच्चाई

0
ऋषि कपूर और जूही चावला के अफेयर की अफवाहों पर एक्टर ने क्या कहा था? जानिए सच्चाई

ऋषि कपूर और जूही चावला के अफेयर की अफवाहों पर एक्टर ने क्या कहा था? जानिए सच्चाई

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी का भी नाम लिया जाता है। दोनों ने ‘बोल राधा बोल’, ‘दरार’, ‘साजन का घर’, ‘कारोबार’ और ‘शर्माजी नमकीन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें भी जोर पकड़ने लगी थीं, खासकर तब जब ऋषि कपूर पहले से नीतू कपूर (नीतू सिंह) से शादीशुदा थे।

हालांकि, इन अफवाहों पर साल 1997 में खुद ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलकर जवाब दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि जूही चावला के साथ उनका अफेयर होने की खबरें सिर्फ एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ थीं।

ऋषि कपूर ने क्या कहा था?

स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्हें कुछ लोगों ने सलाह दी थी कि जूही चावला के साथ उनकी रोमांटिक ऑन-स्क्रीन इमेज को भुनाना चाहिए। ऋषि कपूर ने कहा था,

“मेरा ब्रेनवॉश किया गया था। कुछ लोगों ने कहा था कि जूही के साथ मेरी जोड़ी अच्छी लगती है, इसलिए रोमांटिक लिंकअप की खबरें फैलाई जानी चाहिए। पर मैं क्यों किसी के पीछे भागता?”

सिर्फ जूही ही नहीं, बल्कि ऋषि कपूर का नाम कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी जोड़ा गया था। इस पर भी उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा,

“मैंने करियर में सबसे ज्यादा नई लड़कियों को लॉन्च किया है। अगर मैंने उन्हें प्रपोज किया होता, तो क्या मैं लड़कियों के पीछे भागता? किरण, काजल और पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछो, मैं उन्हें बच्चों की तरह ट्रीट करता था।”

बिस्तर पर नहीं जाओगी तो फिल्म से निकाल दूंगा?’

ऋषि कपूर ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया था कि उन्होंने कभी भी किसी एक्ट्रेस पर गलत तरीके से दबाव नहीं बनाया। उन्होंने कहा,

“नीतू से पूछो… मैंने उसे बहुत चिढ़ाया, लेकिन क्या कभी उसे प्रपोज किया? क्या कभी धमकी दी कि अगर मेरे साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाओगी तो फिल्म से बाहर कर दूंगा? हमारे बीच कोई फिजिकल रिलेशनशिप नहीं था। हमनें साथ कई फिल्में कीं, लेकिन मैंने कभी कोई गलत हरकत नहीं की। मुझे हमेशा पता था कि उनके दिल में मेरे लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर था।”

नीतू कपूर का रिएक्शन

नीतू कपूर भी अपने पुराने इंटरव्यूज में ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुकी थीं। उन्होंने कहा था कि उस समय कई एक्ट्रेसेस खुद ऋषि कपूर के नाम का इस्तेमाल करती थीं ताकि सुर्खियों में आ सकें।

नीतू और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी। उनकी जोड़ी को आज भी बॉलीवुड की आइकोनिक जोड़ियों में गिना जाता है।

बता दें, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *