Site icon LIFE OF INDIAN

Navratri Mata Rani Aarti & Mantra Lyrics in Hindi

अंबे तू है जगदंबे काली आरती

Navratri Mata Rani Aarti & Mantra: नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना का पर्व है। इन 9 दिनों में माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की आरती गाना और उनका स्मरण करना भक्तों को शांति, शक्ति और सुख-समृद्धि प्रदान करता है। यहां हम आपके लिए “अंबे तू है जगदंबे काली आरती” और नवरात्रि माता रानी मंत्र लेकर आए हैं, जिन्हें आप नवरात्रि पूजा के दौरान पढ़ सकते हैं।

अंबे तू है जगदंबे काली आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।

तेरे भक्त जनों पे माता, भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो माँ, करके सिंह सवारी।।

सौ-सौ सिंहों से तू बलशाली, दस भुजाओं वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।

माँ बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत कपूत सुने हैं पर, माता ना सुनी कुमाता।।

सब पर करुणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।

नहीं मांगते धन और दौलत, न चाँदी न सोना।
हम तो मांगे माँ तेरे मन में, इक छोटा सा कोना।।

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली।
सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।

नवरात्रि माता रानी मंत्र (Navratri Mata Rani Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

विशेष महत्व

Exit mobile version