Site icon

International Yoga Day 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश

International Yoga Day 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश

International Yoga Day 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश

11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित

11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को विश्व भर में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ मनाया जा रहा है, जो समग्र कल्याण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को रेखांकित करती है।

“तन-मन को जो जोड़े वो है योग,

मिटाए हर बीमारी भगाए हर रोग।

शांति और सुकून का है ये अनुपम संगम,

करें योग रहें शांत और निरोग हरदम” ।।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्या है:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है। यह दिवस स्वास्थ्य, कल्याण और शांति के लिए योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है।

योग क्या है और ये क्यों जरूरी है:

भारत एवं वैश्विक प्रभाव:

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा, मन और शरीर के संतुलन का एक विज्ञान है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वास्थ्य, शांति और आत्मबोध का माध्यम बन चुकी है। योग कोविड के दौरान मानसिक- सामजिक तत्वों का एक साधन के रूप में प्रयोग किया गया था, यह आज वैश्विक स्तर पर हठ योग, आष्टांग योग और अयंगार योग जैसे सिद्धांतो में बेहद लोकप्रिय हुआ है। क्योंकि यह शारीरिक उपचार, मानसिक स्पष्टता और तनाव से राहत प्रदान करता है।

Exit mobile version