राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा: पिता ने तोड़ी चुप्पी- हत्या के पीछे सिर्फ प्रेम संबंध नहीं…

इंदौर का चर्चित मर्डर केस ले रहा है नया मोड़!
इंदौर : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। अब तक की जांच में जहां हत्या की साजिश की कहानी उभर कर सामने आ रही थी, वहीं अब राजा के परिवार की ओर से तंत्र-मंत्र को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पिता अशोक रघुवंशी का बयान: “सोनम करती थी तांत्रिक क्रियाओं में विश्वास”
राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की पत्नी सोनम तांत्रिक क्रियाओं में विश्वास रखती थी। अशोक रघुवंशी ने बताया,
“सोनम के कहने पर राजा ने हमारे घर के मुख्य दरवाज़े पर एक पोटली लटकाई थी। उसने कहा था कि इससे बुरी नज़र नहीं लगेगी। अब मुझे लगता है कि वह तंत्र-मंत्र में लिप्त थी और उसने मेरे बेटे पर इसका प्रभाव डाला।”
माँ उमा रघुवंशी का गुस्सा: “अगर कभी सोनम से मिली तो पूछूंगी – मेरे बेटे को क्यों मारा?”
राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी सोनम पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि सोनम और राजा दोनों मांगलिक थे, और परिवार ने ज्योतिषी की सलाह पर शादी की तारीख तय की थी।
उमा रघुवंशी का कहना है,
“शादी के सिर्फ चार दिन बाद सोनम मायके लौट गई थी। अगर मैं कभी सोनम से मिलूंगी, तो जरूर पूछूंगी कि उसने मेरे बेटे को क्यों मरवाया।”
पुलिस जांच में नया एंगल: प्रेमी और तंत्र-मंत्र
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम के राज कुशवाह नामक व्यक्ति से पहले से प्रेम संबंध थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, इसी राज कुशवाह के इशारे पर राजा की हत्या की गई।
अब पुलिस हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र, साजिश और अन्य साजिशकर्ताओं की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।
हत्या का घटनाक्रम
-
शादी: राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी।
-
हनीमून: 20 मई को दोनों मेघालय के मशहूर पर्यटन स्थल चेरापूंजी (सोहरा) के लिए रवाना हुए थे।
-
गुमशुदगी: राजा 23 मई को लापता हो गया।
-
शव बरामद: 2 जून को राजा का शव एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ।
-
गिरफ्तारी: सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजा रघुवंशी मर्डर केस अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रहा, इसमें परिवारिक विश्वासघात, तांत्रिक गतिविधियाँ और पूर्व नियोजित साजिश की परतें जुड़ती जा रही हैं। पुलिस अब हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।