GST Car Price Update 2025: 22 सितंबर से लग्जरी और छोटी गाड़ियां होंगी सस्ती, जानें कितने घटेंगे दाम

GST Car Price Update 2025: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। जीएसटी काउंसिल ने कारों समेत कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स स्ट्रक्चर बदल दिया है। अब 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू हो जाएंगी।
इस बदलाव से छोटी कारों से लेकर लग्जरी कारों तक की कीमतों में बड़ी कमी आएगी। दिवाली, दशहरा या नवरात्रि पर नई कार खरीदने वालों के लिए यह खुशखबरी है।
नई जीएसटी दरें क्या होंगी?
सरकार ने चार स्लैब की जगह दो स्लैब का प्रावधान किया है –
-
5% और 18% जीएसटी आम और मिड-रेंज उत्पादों पर
-
40% जीएसटी लग्जरी आइटम्स (कार, एसी, फ्रिज आदि) पर
पहले 453 उत्पादों में से 413 पर दरें घटाई गई हैं और सिर्फ 40 उत्पादों पर बढ़ाई गई हैं।
लग्जरी कारें होंगी 26 लाख तक सस्ती
-
पहले लग्जरी कारों पर 28% जीएसटी + 22% सेस = कुल 50% टैक्स देना पड़ता था।
-
अब नई व्यवस्था में 40% जीएसटी लगेगा और सेस हटा दिया गया है।
-
इससे लग्जरी कारों पर लगभग 8% से 10% तक की बचत होगी।
संभावित नई कीमतें (एक्स-शोरूम)
| मॉडल | पुरानी कीमत | नई संभावित कीमत |
|---|---|---|
| महिंद्रा स्कॉर्पियो | ₹14-17.7 लाख | ₹13-16.5 लाख |
| टाटा सफारी | ₹15.5-27.4 लाख | ₹14.5-25.6 लाख |
| टोयोटा फॉर्च्यूनर | ₹36-52.34 लाख | ₹33.7-48.8 लाख |
| BMW X1 | ₹51.5 लाख | ₹46.3 लाख |
| मर्सीडीज-बेंज GLA | ₹50.5 लाख | ₹45.45 लाख |
| पोर्श 911 | ₹2.0 करोड़ | ₹1.8 करोड़ |
| BMW X7 | ₹1.3 करोड़ | ₹1.2 करोड़ |
| ऑडी Q5 | ₹66.9 लाख | ₹59.85 लाख |
| BMW XM | ₹2.60 करोड़ | ₹2.34 करोड़ |
छोटी कारों की कीमत भी घटेगी
-
पहले छोटी कारों पर 28% जीएसटी + सेस लगता था।
-
अब नई दर में सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा और सेस खत्म कर दिया गया है।
-
मारुति वैगन-आर जैसी कारें ₹60,000-₹67,000 तक सस्ती होंगी।
उदाहरण:
-
मारुति वैगन आर बेस मॉडल की मौजूदा कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) ₹5.79 लाख है।
-
नई दर लागू होने पर कीमत घटकर करीब ₹5.12–₹5.19 लाख रह सकती है।
आम जनता को फायदा
सरकार के इस फैसले से –
- छोटी कारें मिडिल क्लास के लिए किफायती होंगी
- लग्जरी कारें लेने वालों को लाखों रुपये की बचत होगी
- ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड बढ़ेगी
- महंगाई से राहत मिलेगी
