फादर्स डे 2025: पितृ प्रेम और सम्मान का दिन – जानें इसका इतिहास

0
पापा – एक ऐसा नाम, जिसमें पूरी दुनिया छुपी है। 💖

पापा – एक ऐसा नाम, जिसमें पूरी दुनिया छुपी है। 💖

फादर्स डे, जिसे पितृ दिवस भी कहा जाता है, हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। फादर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि यह एक अवसर है। यह दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि, हर देश में इसे अलग-अलग तारीख पर मनाया जाता है, जैसे कि अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को तथा ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के पहले रविवार को मानाते है, और यह दिवस पिताओं के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

” कभी गरजता है, कभी बरसता है,
एक नादान परिंदे का अम्बर है !
स्वाद खारा है लफ्जों का मगर,
‘पिता’ अनमोल मोतियों का समंदर है”!

फादर्स डे का इतिहास:

फादर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले 20वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के स्पोकेन शहर में हुई थी। ऐसा कहा है कि इस दिवस की शुरुआत 1910 में वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में रहने वाली एक लड़की सोनोरा स्मार्ट डोड ने अपने पिता विलियम स्मार्ट को सम्मानित करने के लिए इस दिन की शुरुआत की, जिन्होंने अपनी पत्नी के निधन के बाद अकेले ही अपने छह बच्चों की परवरिश की थी। सोनोरा ने 19 जून 1910 को अपने पिता के जन्मदिवस पर पहला फादर्स डे मनाया, जो एक सिविल वॉर के अनुभवी थे।

इसे 1966 में, राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने फादर्स डे को जून के तीसरे रविवार को मानने की घोषणा की। 1972 में, अमेरिका कांग्रेस ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया। छह वर्षों में, यह उत्सव इतना लोकप्रिय हो गया कि इसे लगभग सभी देशों में मनाया जाने लगा। स्पेन और लिथुआनिया जैसे कुछ देशों में, फादर्स डे को सार्वजानिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

फादर्स डे का महत्व:

• यह दिन पिताओं के प्रति सम्मान, निस्वार्थ प्रेम,और समर्पण तथा उनके बलिदान को सम्मानित करने का दिन है।
• यह दिन पिता और बच्चों के बीच के बंधन को और मजबूत करने का एक अवसर है।
• ये दिन बच्चों को अपने पिताओं के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक मौका प्रदान करता है।
• ये दिन पिताओं को यह महसूस कराने का एक शानदार तरीका भी है कि उन्हें कितना प्यार और सम्मान दिया जाता है।

फादर्स डे एक महत्वपूर्ण अवसर है जो पिताओं के महत्व को दर्शाता है,यह बच्चें के पालन-पोषण में पिता के योगदान को सेलिब्रेट करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। आजकल, फादर्स डे पर लोग अपने पिताओं को उपहार देते है, उनके साथ समय बिताते है तथा उनको विशेष भोजन के लिए बाहर ले जाते है। आज जब सोशल मिडिया का दौर चल रहा है तब भी कुछ लोग अपने पिताओं को ग्रीटिंग कार्ड भी भेजते हैं तथा उन्हें फोन करने भी शुभकामनाएं देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *