Engineers Day 2025: क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इतिहास और महत्व

0
Engineers Day 2025

Engineers Day 2025: हर साल 15 सितंबर को भारत में नेशनल इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन इंजीनियर्स के योगदान को सम्मान देने और उनके महत्व को याद करने का खास अवसर है। इस दिन देश के उन सभी इंजीनियरों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान, क्रिएटिविटी और इनोवेशन से समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंजीनियर्स डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी? इसके पीछे की कहानी भारत के महानतम इंजीनियरों में से एक से जुड़ी है।

इंजीनियर्स डे 2025 की थीम (Engineers Day 2025 Theme in Hindi)

इस साल इंजीनियर्स डे 2025 की थीम है- “Deep Tech & Engineering Excellence: Driving India’s Techade”.यह थीम इस बात पर जोर देती है कि भारत के विकास में इंजीनियर किस तरह गहरी तकनीक और उत्कृष्ट नवाचारों से अहम भूमिका निभा रहे हैं.

  • 2024 की थीम थी: Engineering Solutions for a Sustainable World
  • 2023 की थीम थी: Engineering for a Sustainable Future.

इंजीनियर्स डे का इतिहास (Engineers Day 2025 History in Hindi)

इंजीनियर्स डे का इतिहास भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya) से जुड़ा है। उनका जन्म 15 सितंबर, 1861 को मैसूर के एक छोटे से गांव में हुआ था।

डॉ. विश्वेश्वरैया न सिर्फ एक महान इंजीनियर थे, बल्कि एक दूरदर्शी एडमिनिस्ट्रेटर और राष्ट्र निर्माता भी थे। उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • कृष्णराज सागर (KRS) बांध का निर्माण – कर्नाटक में बने इस बांध ने सिंचाई और पेयजल की समस्या को हल किया और क्षेत्र में कृषि क्रांति ला दी।

  • हैदराबाद की बाढ़ सुरक्षा प्रणाली – उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने के लिए विशेष जल प्रबंधन और सुरक्षा प्रणाली डिजाइन की।

  • इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास – वे भारतीय अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास के मजबूत स्तंभ रहे।

उनके योगदानों को देखते हुए भारत सरकार ने 1968 में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे घोषित किया।

इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है?

इंजीनियर्स डे मनाने के कई उद्देश्य हैं:

  • सम्मान और सराहना – इंजीनियर्स के परिश्रम और उनके योगदान को मान्यता देना।

  • युवाओं को प्रेरणा – डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन से युवा पीढ़ी को सीख लेकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

  • इनोवेशन को बढ़ावा – तकनीकी और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, ताकि राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सके।

  • जागरूकता – आम जनता को यह समझाना कि इंजीनियरिंग कैसे हमारे रोजमर्रा के जीवन को आसान, सुरक्षित और आधुनिक बनाती है।

इंजीनियर्स डे सिर्फ एक जश्न का दिन नहीं, बल्कि यह उस दृष्टिकोण और मेहनत को याद करने का दिन है जिसने भारत को आधुनिक और प्रगतिशील बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *