भारत-पाकिस्तान सीजफायर: क्या होता है संघर्षविराम?

भारत-पाकिस्तान सीजफायर: क्या होता है संघर्षविराम?

भारत-पाकिस्तान सीजफायर: क्या होता है संघर्षविराम?

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने सीजफायर यानी संघर्षविराम पर सहमति जताई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद यह सहमति बनी है। उन्होंने दावा किया कि रातभर दोनों पक्षों से बात करने के बाद युद्धविराम का फैसला लिया गया, जिसे वह एक “समझदारी भरा कदम” मानते हैं।

लेकिन सवाल ये है कि सीजफायर होता क्या है? और इससे जमीनी हालातों में क्या बदलाव आएंगे?

क्या होता है सीजफायर?

सीजफायर” यानी “संघर्षविराम” एक ऐसा समझौता होता है जिसमें युद्ध या सैन्य कार्रवाई में शामिल पक्ष आपसी सहमति से एक निश्चित समय के लिए या स्थायी रूप से हथियारों को रोक देते हैं। इसका उद्देश्य किसी टकराव को और बड़ा बनने से रोकना और शांति की दिशा में पहला कदम बढ़ाना होता है।

भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह सीजफायर आमतौर पर LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर गोलीबारी को रोकने के लिए लागू होता है।

क्या सीजफायर का मतलब है शांति?

सीजफायर किसी विवाद का समाधान नहीं होता, बल्कि वह सिर्फ अस्थायी ठहराव होता है। इसमें दोनों पक्ष युद्ध या हमले को रोकते हैं ताकि बातचीत का रास्ता खुले। कई बार सीजफायर के दौरान भी उल्लंघन (Violation) होता रहा है, खासकर पाकिस्तान की ओर से।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का इतिहास

क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय समुदाय?

अब क्या होगा?

सीजफायर एक राजनीतिक और कूटनीतिक चाल है जो जंग को टाल सकती है लेकिन समाधान नहीं है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद नहीं करता, तब तक स्थायी शांति की उम्मीद करना मुश्किल है। भारत ने फिर स्पष्ट कर दिया है कि शांति से पहले सुरक्षा जरूरी है।

Exit mobile version