Site icon LIFE OF INDIAN

भारत में लॉन्च होगी बैटरी पासपोर्ट प्रणाली: EV बैटरियों की सुरक्षा और निर्यात में मिलेगा बढ़ावा

EV बैटरियां

भारत इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी की ट्रेसबिलिटी, सुरक्षा और निर्यात क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए अपनी खुद की बैटरी पासपोर्ट प्रणाली लागू करने जा रहा है। यह डिजिटल सिस्टम प्रत्येक बैटरी की पहचान, जीवनचक्र, रीसाइक्लिंग और प्रदर्शन को ट्रैक करेगा, जिससे EV उद्योग में पारदर्शिता और स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी।

बैटरी पासपोर्ट के बारे में

बैटरी पासपोर्ट के उद्देश्य

  1. बैटरियों के लिए आपूर्ति श्रृंखला पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
  2. गुणवत्ता मानकों तथा उद्योग-व्यापी अनुपालन और एकरूपता को प्रोत्साहित करना।
  3. बैटरी पासपोर्ट मानकीकरण और सुरक्षा अनुपालन को बढ़ावा देना।
  4. घटकों की पुन: प्रयोज्यता तथा पुनर्चक्रण क्षमता और स्थायित्व को मजबूत करना।
  5. बैटरी के दूसरे जीवनकाल के उपयोग और पुनर्चक्रण पारिस्थितिकी तंत्र को सुगम बनाना।
  6. इस पहल से सुरक्षा और गुणवत्ता के मानदंडों में वृद्धि होने के साथ- साथ भारत की ईवी निर्यात क्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

महत्व

बैटरी पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण पहल है जो इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में सुरक्षा, गुणवत्ता और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ ही ये कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर रीसाइक्लिंग तक की पूर्ण ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करता है।

Exit mobile version