क्या स्वदेशी क्षेत्र और संरक्षित भूमि बचा पाएंगे अमेज़न वर्षावन?

0
क्या स्वदेशी क्षेत्र और संरक्षित भूमि बचा पाएंगे अमेज़न वर्षावन?

अमेज़न वर्षावन दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय जंगल है, जिसे “पृथ्वी के फेफड़े” कहा जाता है। लेकिन वनों की कटाई, आग और खनन के चलते इसका 25% हिस्सा पहले ही नष्ट हो चुका है। सवाल उठता है कि क्या स्वदेशी क्षेत्र और संरक्षित भूमि इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर को बचा पाएंगे?

अमेजन वर्षावन के बारे में:

  • अमेज़न एक विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षावन है, जो उत्तरी दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी और इसकी सहायक नदियों के जल निकासी बेसिन में स्थित है। यह लगभग 60 लाख वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • इसे अक्सर “पृथ्वी के फेफड़े” कहा जाता है, क्योंकि ये कुल ऑक्सीजन आपूर्ति का 20% प्रदान करते है।
  • यह दुनिया की लगभग 10% ज्ञात वनस्पति और जीव-जंतुओं की प्रजातियों का घर है तथा कई प्रजातियां अभी भी अज्ञात है।
  • यह क्षेत्र जगुआर, हार्पी ईगल और पिंक डॉल्फिन या अमेज़न नदी डॉल्फिन के लिए पृथ्वी के अंतिम आश्रयों में से एक है।
  • अमेज़न में वनों की सघनता के कारण यहाँ वर्षा जल को जंगल की सतह तक पहुंचने में लगभग 10 मिनट लग जाते है।

भौगोलिक विस्तार:

  • अमेजन वर्षावन दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है।
  • यह वर्षावन 8 देशों और 1 ओवरसीज क्षेत्र- ब्राजील, बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, गुयाना, पेरू, सूरीनाम वेनेजुएला, फ्रेंच गुयाना (फ्रांस) में फैला है।
  • यह उत्तर में गुयाना हाइलैंड्स, पश्चिम में एंडीज पर्वत, दक्षिण में ब्राजीलियाई केंद्रीय पठार और पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है।
  • अमेजन वर्षावन का लगभग 60% हिस्सा केवल ब्राजील में विस्तृत है।
  • यह भूमध्य रेखा के पास स्थित है, जहाँ वर्ष भर उच्च तापमान 20०c से 35०c तक और 200 सेमी से अधिक वर्षा होती है।

पारिस्थितिक महत्व एवं जैव विविधताएँ:

  • 250-300 अरब टन कार्बन संग्रहीत करता है, जो 15- 20 वर्षों के वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बराबर है।
  • दक्षिण अमेरिका में वर्षा के पैटर्न को नियंत्रित करता है तथा प्रमुख शहरों और कृषि के लिए महत्वपूर्ण है।
  • एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्बन सिंक, जो जलवायु परिवर्तन को कम करता है।
  • अमेजन वर्षा वन मुख्यतः 400 से भी ज्यादा स्वदेशी और विभिन्न नृजातीय समूहों सहित 40 मिलियन से अधिक लोगों का निवास स्थल है, जो कृषि, कपड़े एवं पारंपरिक दवाओं के लिए प्रकृति पर निर्भर है।
  • नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अमेजन इस वर्षा वन से प्रवाहित होती है हालांकि, यह विश्व की सबसे बड़ी नदी है।
  •  वनों की सघनता के कारण यहाँ वर्षा जल को जंगल की सतह तक पहुंचने में लगभग 10 मिनट लगते है।
  • यह कई प्रजातियों के घर के साथ- साथ जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

चिंताएं:

  • हाल ही के समय में अमेज़न क्षेत्र गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है, क्योंकि पिछले वर्ष के अनुसार सूखे और इस मौसम में अपर्याप्त वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर गिर रहा है। इस लगातार हो रहे क्षरण अपरिवर्तनीय पारिस्थितिक संकट की ओर के जा सकता है।
  • वनों की कटाई, अग्नि और क्षरण के कारण मुख्यतः अमेज़न के वनों को खतरा रहता है।
  • वनों की हानि से वैश्विक जलवायु, क्षेत्रीय जल चक्र और जीव विविधता प्रभावित होती है।
  • एक अध्ययन के अनुसार अमेज़न में अधिकतम कार्बन वाले 61 % क्षेत्र स्वदेशी रिजर्व या अन्य संरक्षित भूमि के रूप में संरक्षित है लेकिन शेष आमतौर पर किसी भी प्रकार से संरक्षित नहीं है।
  • इसके अलावा यदि अमेज़न वर्षावन वायुमंडल से कार्बन को अवशोषित करने वाले कार्बन सिंक के बजाय उत्सर्जन का स्रोत बन गया तो ग्रह पर इसका प्रभाव विनाशकारी भी हो सकता है।

अमेज़न वर्षावन एक अत्यंत महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है, जो वैश्विक मौसम को प्रभावित करता है और कार्बन को अवशोषित करता है। इसके साथ ही अफ्रीका में स्थित सहारा मरुस्थल से उड़ने वाली रेत अमेज़न वर्षा वनों को महत्वपूर्ण पोषक तत्व फॉस्फोरस की आपूर्ति करती है जो यहाँ पाए जाने वाले पेड़- पौधों को पोषण प्रदान करने के लिए आवश्यक है, लेकिन इस समय वनों की अंधाधुंध कटाई, आग और जलवायु परिवर्तन के कारण यह गंभीर खतरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *