Site icon

Adi Vani App Launch: आदिवासी भाषाओं के संरक्षण और अनुवाद के लिए भारत का पहला AI प्लेटफॉर्म

Adi Vani App Launch

Adi Vani App Launch: जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने “आदि वाणी” ऐप का बीटा संस्करण जनजातीय गौरव वर्ष समारोह के उपलक्ष्य के रूप में जनजातीय भाषाओं के लिए भारत के पहले एआई- संचालित अनुवाद मंच के रूप में लॉन्च किया है। यह पहल न केवल संकटग्रस्त जनजातीय बोलियों के संरक्षण के लिए अहम है, बल्कि शिक्षा, सुशासन और सेवाओं तक समावेशी डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आदि वाणी बीटा संस्करण लॉन्च:

उद्देश्य

  1. इसका मुख्य उद्देश्य  डिजिटल समावेशन और सुगम्यता को बढ़ावा देते हुए 22 से अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद प्रदान करना।
  2. जनजातीय भाषाओं के लिए एक वृहद भाषा मॉडल के विकास में सहायता करना।
  3. ये विविधता, समानता और सहभागी शासन जैसे संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करते हुए हाशिये पर खड़े समुदायों की आवाज को मुख्यधारा में लाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
  4. यह दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।

मुख्य विशेषताएँ

अन्य आगामी भाषाएँ कुई और गारो अगले चरण में होगी।

महत्व

भाषाई संकट

भारत में 461 जनजातीय भाषाएँ है:

आदि वाणी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे आदिवासी भाषाओं, संस्कृति और विरासत को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है, जो प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वदेशी समुदायों को सशक्त बनाता है। यह एक समावेशी , ज्ञान आधारित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही ये ऐप आदि कर्मयोगी पहल को भी समर्थन देगा, जिसके तहत 20 लाख ग्राम-स्तरीय स्वयंसेवकों और सामुदायिक नेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Exit mobile version